सपना चौधरी बन गईं हीरोइन, 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' से बॉलीवुड में कर रही हैं डेब्यू- देखें Video
भोजपुरी (Bhojpuri)-हरियाणा-पंजाबी (Punjabi) सिनेमा की फेमस डांसर-एक्टर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अब बॉलीवुड में बतौर हीरोइन डेब्यू करने जा रही हैं.
नई दिल्ली: भोजपुरी (Bhojpuri)-हरियाणा-पंजाबी (Punjabi) सिनेमा की फेमस डांसर-एक्टर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अब बॉलीवुड में बतौर हीरोइन डेब्यू करने जा रही हैं. बिग बॉस से देश भर में सुर्खियां लूटने वाली सपना चौधरी बॉलीवुड फिल्म 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' में नजर आएंगी. सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के साथ इस फिल्म में विक्रांत आनंद, टीवी एक्टर जुबैर खान और 'कसौटी जिंदगी की' की फेम एक्ट्रेस अंजू जाधव भी फिल्म में नजर आएंगी. सपना चौधरी की फिल्म को जोयाल डेनियल प्रोड्यूस कर रहे हैं और इसके डायरेक्टर हादी अली हैं. इस तरह सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के फैन्स के लिए यह बड़ी खुशखबरी है.

Post a Comment