सऊदी अरब: जिस जेल में कैद हैं अलकायदा के आतंकवादी, वहां भेजे गए गिरफ्तार शहजादे- रिपोर्ट

दुबई: सऊदी अरब के एक शाही महल में विरोध प्रदर्शन करने वाले 11 शहजादों को गिरफ्तार कर लिया गया और अब इनके खिलाफ मुकदमा चलाया जाएगा. सरकार से जुड़ी वेबसाइट ‘सबक’ ने अधिकारियों के हवाले से खबर दी है कि शाही परिवार की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले नेशनल गार्ड की एक इकाई को इन शहजादों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया. खबर में कहा गया है कि गिरफ्तार किए गए शहजादों को राजधानी रियाद की ‘हायर’ कारागार भेजा गया है. इस कारागार में अपराधियों, चरमपंथियों और अलकायदा के आतंकवादियों को रखा जाता है.
इस वजह से कर रहे थे प्रदर्शन
वेबसाइट के मुताबिक गिरफ्तार किए गए शहजादे अपने एक रिश्तेदार से जुड़े अदालती फैसले के संदर्भ में वित्तीय मुआवजे की मांग और शाही परिवार के लोगों के बिजली एवं पानी के बिल के सरकारी भुगतान को रोकने के फैसले को बदलने की मांग कर रहे थे.

नवंबर में भी हुई थी शहजादों की गिरफ्तारी
गौरतलब है कि इससे पहले पिछले साल नवंबर में भी कई शहजादों को गिरफ्तार किया गया था. देश के शक्तिशाली वली अहद शहजादे (क्राउन प्रिंस) मोहम्मद बिन सलमान की अगुवाई में भ्रष्टाचार की नई जांच करवाई गई थी, जिसके बाद 11 शहजादों और दर्जनों पूर्व मंत्रियों को हिरासत में लिया गया.

बड़े पद का दावेदार शहजादा भी हुआ था गिरफ्तार
गिरफ्तार किए गए शहजादों में सबसे प्रमुख नाम नेशनल गार्ड प्रमुख शहजादे मुतैब बिन अब्दुल्ला का था. मुतैब बिन को 2015 में सत्ता के बड़े पद का दावेदार माना जा रहा था, लेकिन उससे पहले ही उन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया. मुतैब के पिता शाह अब्दुल्ला ने करीब 50 साल तक नेशनल गार्ड का नेतृत्व किया था.

उन्होंने ही इसे शक्तिशाली बल बनाकर देश के शाही परिवार, मक्का-मदीना के पवित्र स्थलों, तेल व गैस प्रतिष्ठानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी थी.

Post a Comment