गूगल और याहू के पुराने नाम थे ऐसे, जो अब लगेंगे अटपटे
टेक्नोलॉजी की दुनिया में नाम का सिक्का चलता है. कई सालों की मेहनत और शानदार प्रदर्शन के बाद कुछ कंपनियों का नाम आज उनकी पहचान बन चुका है. लेकिन, शायद आपको ये पता नहीं होगा कि जिन कंपनियों को आज हम उनके नाम से जानते हैं. असल में पहले उनका नाम कुछ और ही था. तो आइए जानते हैं टेक्नोलॉजी सेक्टर की इन दिग्गज कंपनियों का नाम पहले क्या था...
इंटरनेट में कुछ भी सर्च करने के लिए सबसे पहला नाम जो दिमाग में आता है वो है गूगल! आपको बता दें 1996 में जब गूगल की शुरुआत हुई तो इसका नाम बैकरब (BackRub) रखा गया था, लेकिन 1997 में इसे Google.com कर दिया गया था
Blackberry
कनाडा की जानी-मानी स्मार्टफोन और टैबलेट बनाने वाली कम्पनी 'ब्लैकबेरी' को 1984 में रिसर्च इन मोशन (RIM) नाम से लॉन्च किया गया था. जनवरी 2013 में इसका नाम बदलकर ब्लैकबेरी कर दिया गया
Yahoo
स्टैंडफोर्ड के छात्र जेरी यांग और डेविड फिलो ने मिलकर याहू की शुरुआत की थी. 1994 में याहू की शुरुआत Jerry’s Guide to the World Wide Web नाम से की गई थी लेकिन बाद में इसका नाम बदलकर याहू कर दिया गया. जिसका मतलब है, 'Yet Another Hierarchical Officious Oracle'.
Panasonic
इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बनाने वाली कंपनी पैनासोनिक 1935 में मात्सुशिता इलेक्ट्रिक इंडस्ट्रियल नाम से शुरू की गई थी. 2008 में इसका नाम बदलकर पैनासोनिक कर दिया
Sony
टेलीकम्युनिकेशन कंपनी सोनी की शुरुआत रेडियो रिपेयर शॉप के रूप में 1946 में की गई थी, तब इसका नाम Tokyo Tsushin Kogyo था. लेकिन 1958 में इसका नाम बदलकर सोनी (Sony) कर दिया गया.
AOL
सर्च इंजन AOL सबसे पहले क्वांटम कंप्यूटर सर्विसेज नाम जाना जाता था. कुछ समय बाद 1991 में इसका नाम बदलकर अमेरिका ऑनलाइन (America Online) कर दिया गया. जिसके बाद
2006 में इसके संक्षिप्त रूप AOL का प्रयोग सामान्य रूप से किया जाने लगा
NEWS18







Post a Comment