/*/* */ वर्ल्ड की सबसे बड़ी फिल्म अवेंजर्स का ट्रेलर हुआ रिलीज़, 1 घण्टे में तोड़े सारे रिकॉर्ड यह एवेंजर्स की 3rd series है - ExposerIndia

वर्ल्ड की सबसे बड़ी फिल्म अवेंजर्स का ट्रेलर हुआ रिलीज़, 1 घण्टे में तोड़े सारे रिकॉर्ड यह एवेंजर्स की 3rd series है

बॉलीवुड हो या हॉलीवुड हर जगह या तो टाइगर ज़िंदा है के ट्रेलर के चार्चे थे या फिर उसके पहले गाने के स्वाग से करेंगे स्वागत। टाइगर ज़िंदा है का ट्रेलर सबसे ज़्यादा देखा गया बॉलीवुड ट्रेलर बन गया था इतना ही नहीं बल्कि वर्ल्ड में सबसे ज़्यादा पसन्द किया गया मूवी ट्रेलर भी बन चूका था लेकिन आज एक ऐसी फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ जिसने केवल 1 घण्टे के अंदर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।

इस फिल्म के ट्रेलर का हर किसी को बेसब्री से इंतज़ार था और 29 नवम्बर को यह रिलीज़ हो गया। यह अवेंजर्स सीरीज की तीसरी और मार्वल की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म है जिसमें सारे सुपर हीरो एक साथ नज़र आएंगे जैसे आयरन मेन, डॉक्टर स्ट्रेंज, कप्तान अमेरिका, स्पाइडर मैन।

फिल्म को अब तक 2 करोड़ से भी ज़्यादा लोग देख चुके हैं और टाइगर ज़िंदा है कि बात करें तो उसके ट्रेलर को यह करने में पूरे एक दिन का समय लग गया था जो इस फिल्म ने केवल कुछ घण्टो में ही कर दिखाया। टाइगर ज़िंदा है के ट्रेलर को अब तक 7 लाख से ज़्यादा लोग लाइक कर चुके हैं लेकिन अवेंजर्स के ट्रेलर को 5 hours में 12 लाख लोंगों ने लाइक किया है।


फिल्म मई 2018 में पूरे विष्व में रिलीज़ की जायेगी और 2019 में इस फिल्म का दूसरा भाग रिलीज़ होगा। फिल्म के ट्रेलर और कहानी के अनुसार दो सुपर हीरो कप्तान अमेरिका और विज़न मर जायेंगे। अब यह देखने वाली बात होगी की लोग इस फिल्म को कितना पसन्द करते है.
EntertainBuzz